How to make chocolate cake at home in Hindi | चॉकलेट केक कैसे बनायें
केक का नाम सुनते ही मानो मुँह में पानी आजाता है | क्या आपको भी जानना है कि चॉकलेट केक कैसे बनाते है? तो चलिए इसी के बारेमें आज आपको हम बताएँगे कि घरपर आप कैसे एक बहुत ही स्वादिस्ट केक बना कर उसका मज़ा लेसकते हो | आपको जानकर खुशी होगी कि इस केक को आप बिना अंडे के भी बना सकते हो और बिना आटे के भी, अब आप सोचरे होंगे कि ये कैसे मुमकिन है, तो चलिए आपको बताते हैं | हमारी ये रेसिपी आपको अच्छी लगी होतो हमें ज़रूर फ़ॉलो करियेगा और निचे एक अच्छासा कमेंट लिखकर हमारा उत्साह बड़ाईयेगा |
सबसे पहले कुकर(cooker) लीजिए उसको अच्छेसे साफ करके अपने पास रखिये | थोड़ासा लम्बा और चोड़ा होना चाहिए जैसाकि हमने तस्वीर में दिखाया है | आप कोई भी कुकर (cooker) लेसकते हो लेकिन हाँ जो तस्वीर में दिखाया गया है उतना होगा तो अच्छा होगा |
इसको अंदर तेल से हल्का सा साफ करिये | मीठा तेल होगा तो अच्छा होगा | कुकर के चारों ओर अंदर तेल से हाथ फिराईये |
उसके बाद घी का पेपर यानि सॉफ्ट पेपर लेके उसको अंदर अच्छेसे फिट करिये | जैसा की फोटो में दिखाया गया है उसी तरह अच्छेसे बिछाएं |
5. उसके बाद आप अपने पसंदीदा क्रीम बिस्किट्स को लीजिये | हमने इसमें मेरी गोल्ड और कुछ क्रीम बिस्किट्स लिए हैं | उनसबको मिक्स करके एक कठोरी या बर्तन में जमा करलीजिये | उनसब बिस्किट्स को एक मिक्सर जार में दलिये |
6. मिक्सर जार में डालने के बाद उनसब बिस्किट्स को पीसिये | एक मिनट तक अच्छेसे पीसिये | तबतक पीसिये जबतक की ओ सब बारीक पाउडर की तरह न हो | उसके बाद एक कप दूध डालिये | बिस्किट्स का पाउडर और दूध इन दोनोका अच्छी तरह मिश्रण कीजिये यानि 30 सेकण्ड्स तक अच्छी तरह मिलाइये | दोनोंका मिश्रण होनेके बाद एक कठोरी (bowl) में डालिये | उसके बाद आधा चमच यानि ½ बेकिंग सोडा (Baking Soda), मीठा सोडा डालिये और एक चमच दूध डालिये, अब इंसबको अच्छी तरह मिक्स करिये | जैसाकि हमने फोटो में दिखाया है वैसे ही स्मूथली मिक्स करिये |
7. आपको वह एक क्रीम की तरह बनके तैयार होगा | अब बारी आती है कुकर में डालने की, उसको कुकर में धीरेसे डालिये | यहाँ पे एक बात का ध्यान रखे की आपने जब वह (butter paper) घी पेपर डाला था, उसके पार न जाये क्रीम यानि फुल भरके उस पेपर को पार न करें | पेपर के अंदर ही रहे | अगर आपका क्रीम पेपर से थोड़ा कम है तो उसको अच्छी तरह कुकर को हिला के अच्छी तरह कुकर में फैलाये |
8. अब हमारे केक बनने की रेसिपी (cake recipe) तैयार होगई है | अब उस कुकर को गरम करने के लिए यानि अपने पसंदीदा केक को बनाने के लिए कुकर को तवे के ऊपर रखिये | ढक्कन को ढक दें और धीमीसी आँच पर पकने छोड़ें | 40 मिनट तक उसको पकने दें | 40 मिनट के बाद ढक्कन को हटाएँ | अब आपके पास ओ पक के तैयार होजायेगा | अब उसको कुकर (cooker) से उतारें |
9. पूरी तरह ठंडा होने के बाद आप उसको एक छोटेसे चाखू से उस केक के अतराफ़ से उसे छुडाइये | जैसा की हमने फोटो में दिखाया है बिलकुल उसी तरह करिये | उसके बाद कुकर के ऊपर बड़ा सा प्लेट रखकर कुकर को उल्टा सुलाके केक को बाहर निकालें | कुछ इस तरह…
10. केक पूरा प्लेट में आनेके बाद जैसा की हमने उसपर बटर पेपर डालता उसको हटाएँ | उसके बाद आप चहेतो उस केक के ऊपर चॉकलेट क्रीम लगा सकते हो, शाइनिंग मारेगा, बट ये ऑप्शनल है | उस क्रीम के ऊपर कटा हुआ चॉकलेट डालिये बहुत आकर्षिक लगेगा |
बस इतनाही आपका चॉकलेट केक बनके तैयार होगया | कैसा बना है हमें कमेंट में ज़रूर बताईयेगा | और ऐसे ही मज़ेदार केक रेसिपी के लिए हमें फॉलो ज़रूर कीजियेगा | आपका बहुत शुक्रिया | जय हिंद |
Comments
Post a Comment